Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एडम वोग्स ने नॉटआउट रहते हुए 551 रन का रिकॉर्ड बनाया। यह रिकॉर्ड अब तक सचिन के नाम (497 रन) था।

69वां ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) पुरस्कार : श्रेष्ठ फिल्म : द रेवेनेंट, श्रेष्ठ अभिनेता : लिओनार्दो डी कैपरियो (द रेवेनेंट), श्रेष्ठ अभिनेत्री : ब्री लार्सन (रूम), श्रेष्ठ निर्देशक : अलेजेंद्रो जी इनारीतू (द रेवेनेंट)

आईसीसी ने बीसीसीआई के साथ मिलकर एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में टीम स्वच्छ क्लिनिक का शुभारम्भ किया।

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता, प्रसिद्ध मलयाली कवि और गीतकार ओ एन वी कुरुप का निधन हो गया।

फेसबुक इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर कीर्तिगा रेड्डी ने इस्तीफा दिया। वह भारत में फेसबुक की पहली कर्मचारी थीं।

12वें दक्षिण एशियाई खेलों के एयर राइफल निशानेबाजी में भारत के चैन सिंह चैंपियन घोषित।

अशोक चावला टेरी (द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट्यूट) के नए चेयरमैन नियुक्त।

वैज्ञानिकों ने गुरूत्वाकर्षी तरंगों का पता लगाया। ये तरंगें ब्रहमांड में भीषण टक्करों से उत्पन्न हुई थीं। इससे ब्रहमांड को समझने के नए रास्ते खुले हैं।

भारत और यूएई ने नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए जिस में साइबर सुरक्षा, बुनियादी सुविधाएं, अक्षय ऊर्जा और वित्त सामिल है।

भारतीय मूल की महिला राजनयिक हरिंदर सिद्धू को भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया। इस पद को धारण करने वाली हरिंदर सिद्धू पहली भारतीय मूल की महिला हैं।