Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

रेल बजट और आम बजट 2016-17 के मोस्ट आईएमपी वन लाइनर स्मरणीय तथ्यों के लिए www.crackgpsc.com पर से मन्थली करन्ट अफेर्स ई-मेगेज़िन: मार्च 2016 (हिंदी) डाऊनलोड करो।

88वें अकादमी पुरस्कार : सर्वश्रेष्ठ फिल्म: स्पॉटलाइट, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:  एलेजांद्रो जी इनारितु (द रेवनैंट), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: लियोनार्डो डिकैप्रियो (द रेवनैंट), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री:  ब्री लार्सन (रूम)। 

आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव दिनेश शर्मा अन्तरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष चुने गये।  

28 फरवरी 2016 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। रमन प्रभाव (फोटॉनों के बिखरने की घटना) की खोज 28 फरवरी को ही महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वैंकट रमन ने 1928 में की थी।

स्विट्जरलैंड के स्टेनिसलास वावरिंका ने दुबई एटीपी टेनिस का पुरुष एकल का खिताब जीता।

अल्ट्राटेक सीमेंट  ने जेपी एसोसिएट्स के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण किया।

मुंबई ने सौराष्ट्र को हराकर 41वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती। 

बांग्लादेशी क्रिकेटर मुर्तजा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी)  के "युवाओं के लिए राष्ट्रीय सद्भावना दूत' नियुक्त।

स्विटजरलैंड के गियानी इन्फैन्टिनो फीफा के नये अध्यक्ष बने।

जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा मोटर ने योचिरो यूनो को भारत में कम्पनी के संचालन हेतु सीईओ और अध्यक्ष नियुक्त किया।