Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर क्विंटन डिकॉक ने विराट कोहली के वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 10 शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा।

राजेंद्र कुमार पचौरी को ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टेरी) के कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।

गूगल में कार्यरत भारतीय मूल के सीईओ सुंदर पिचाई अमरीका में सबसे ज्यादा कमाने वाले सीईओ बने।

जोश्ना चिन्नप्पा ने दक्षिण एशियाई खेलों में स्क्वैश महिला एकल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दक्षिण एशिया कुश्ती महासंघ (एसएडब्ल्यूएफ) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के प्रेजिडेंट सुशील कोइराला का निधन।

न्यूज़ीलैण्ड क्रिकेटर ब्रैंडन मैक्कुलम ने एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।

ट्राई ने नेट न्यूट्रैलिटी का समर्थन करते हुए दूरसंचार कंपनियों पर डाटा शुल्क की दरों में किसी प्रकार का भेदभाव करने पर रोक लगा दी।

माइक्रोलॉजिस्ट सीबी सुब्रमण्यम का निधन हो गया। वे मशरूम के कृषि विशेषज्ञ वैज्ञानिक के रूप में काफी प्रसिद्ध थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की 34,555 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अत्याधुनिक पारादीप रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित किया।