Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

12वें दक्षिण एशियाई खेलों का शिलांग (मेघालय) के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुभारंभ।

आईसीसी ने पाकिस्तान के लेग– स्पिनर यासिर शाह पर प्रतिबंधित दवा क्लोरटालिडोन के सेवन का दोषी पाने की वजह से, तीन माह के लिए प्रतिबंध लगाया।

उत्तर कोरिया ने वांगयांगसांग–4 उपग्रह लॉन्च किया। यह पृथ्वी की निगरानी करने वाला उपग्रह है। इसका नाम वर्तमान नेता किम यांग के दिवंगत पिता किम यांग II के नाम पर रखा गया है।

4 फरवरी 2016 को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। विश्व कैंसर दिवस यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल की एक पहल है।

भारत थाईलैंड में होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास कोबरा गोल्ड में भाग लेगा। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के सबसे सफल कार्यान्वन लिए ‘पंजाब नेशनल बैंक’ (पीएनबी) को सर्वोत्तम बैंक का पुरस्कार मिला।

हैदराबाद स्थित भारत की प्रमुख दवा कंपनी ‘भारत बायोटेक’ ने जीका वायरस का टीका/वैक्सीन बना लेने की घोषणा की।

मणिपुरी डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘फुम शैंग’ ने मुंबई अन्तरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री श्रेणी के तहत गोल्डन कोंच पुरस्कार प्राप्त किया।

अल्फाबेट इंक विश्व की सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी बनी। इसने एप्पल इंक को पीछे छोड़ दिया।

सारंगी वादक उस्ताद पंडित राम नारायण को प्रख्यात भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत पुरस्कार 2015-16 के लिए चुना गया।