Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

RBI की नई क्रेडिट पॉलिसी : रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं (6.75%), रिवर्स रेपो दर 5.75%, नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) 4%।

IPL की राजकोट टीम का नाम गुजरात लायन्स रखा गया। इस टीम की कप्तानी सुरेश रैना को सौंपी गई।

उज्जैन की सौम्या अग्रवाल ने स्कीपिंग रोप में एक मिनट में 160 जम्प लगाकर अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज किया।

WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने जीका वायरस को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया। यह वायरस अभी तक ब्राजील सहित लैटिन अमेरिका के 23 देशों में फैल चुका है।

वियतनाम ने भारतीय मूंगफली के आयात पर से प्रतिबंध हटाया।

भारत और अफगानिस्तान के बीच समजौते के तहत दोनों देशों के राजनयिक बिना वीज़ा एक-दूसरे देश में यात्रा कर सकेंगे।

अर्चना रामासुंदरम अर्द्धसैनिक बल की पहली महिला महानिदेशक अधिकारी के रूप में नियुक्त।

भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में नेपाल के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

2 फरवरी 2016 को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (एमजीएनआरईजीए) को लागू हुए दस वर्ष हुए।

पेन्सिल्वेनिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा भारतीय विचार संस्था आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) भारत की श्रेष्ठ एवं विश्व की छठी श्रेष्ठ थिंक टैंक संस्था घोषित। सबसे ज्यादा थिंक टैंक वाले देशों में अमेरिका पहले भारत चौथे स्थान पर।