Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

एप्पल इंक ने हैदराबाद में तकनीक विकास केंद्र (टीडीसी) स्थापित करने की घोषणा की। एप्पल द्वारा यह अमेरिका के बाहर आरंभ किया जाने वाला पहला केंद्र होगा।

भारतीय रेलवे पहली बार राष्ट्रीय शतरंज टीम चैम्पियनशिप विजेता बना।

फैशन डिज़ाइनर मनीष अरोड़ा को फ़्रांस के उच्चतम नागरिक सम्मान नाईट ऑफ़ द लीजन ऑफ़ ऑनर से सम्मानित किया गया।

भारतीय मूल के ब्रिटिश फिल्मकार आसिफ कपाड़िया ने दिवंगत ब्रिटिश गायिका ऐमी वाइनहाउस पर आधारित अपने वृत्तचित्र के लिए ग्रेमी पुरस्कार जीता।

12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारत ने पदक तालिका में प्रथम स्थान अर्जित किया। अगले दक्षिण एशियाई खेल नेपाल में आयोजित होंगे। 1985 में पहले सैग खेलों की मेजबानी नेपाल ने की थी।

12वें दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय महिला फुटबाल टीम ने नेपाल को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

देश के स्वच्छ शहरों की सूची में मैसूर शीर्ष पर, चंडीगढ़ दुसरे स्थान पर। धनबाद सबसे गंदा शहर घोषित। सूरत छठे, राजकोट सातवें नंबर पर।

हिंदू विवाह अधिनियम पारित करने वाला सिंध प्रान्त पाकिस्तान का पहला राज्य बना। यहाँ अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय अपनी शादियों का रजिस्ट्रेशन करा सकेगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा को 3,342 करोड़ रुपये का घाटा, बैंक के तीसरी तिमाही में दर्ज किया गया जो भारत के किसी भी बैंक को होने वाला अब तक का सबसे बड़ा तिमाही नुकसान है।

वेस्ट इंडीज ने भारत को हराकर पहली बार अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता।