Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

आर्थिक समीक्षा 2015-16 में आगामी दो वर्षों में भारत का विकास दर 8% से भी अधिक रहने का अनुमान व्यक्त किया गया।

राजेंद्र सिंह भारतीय तटरक्षक बल (कोस्ट गार्ड) के महानिदेशक नियुक्त। वे गैर नेवी क्षेत्र से इस पद पर नियुक्त होने वाले पहले अधिकारी हैं। 

भारतीय मूल के कला प्रेमी और नाटककार इस्माइल मुहम्मद को फ्रांस सरकार द्वारा नाइट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

प्रसिद्ध वैज्ञानिक केएन व्यास भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के निदेशक नियुक्त।

सर्वोच्च न्यायालय पूर्व प्रधान न्यायाधीश एचएल दत्तू को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का प्रमुख चुना गया।

पाकिस्तान की संसद पूरी तरह से सौर ऊर्जा पर चलने वाली विश्व की पहली संसद बनी। पाकिस्तान की संसद को मस्जिद-ए-शूरा के नाम से जाना जाता है।

21 फरवरी : अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस।

सारा इरानी (इटली) ने महिलाओं का एकल डब्ल्यूटीए दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप खिताब जीता।

भारतीय मूल के अधिकारी अमर सिंह को मलेशिया स्थित कुआलालम्पुर के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया। यह मलेशिया में किसी भारतीय मूल के सिख व्यक्ति को पुलिस विभाग में मिला सर्वोच्च पद है।

‘एशिया बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप-2016’ में इंडोनेशिया एवं चीन ने क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीता।