Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम ने 54 गेंदों में 100 रन बनाकर टेस्ट मैच में सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड बनाया।

इसरो ने उच्च जोर क्रायोजेनिक इंजन ‘क्रायो सीई-20’ का सफल परीक्षण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले के कुरुभात नामक स्थान से राष्ट्रीय रूर्बन मिशन का शुभारंभ किया। यह योजना स्मार्ट गांवों का निर्माण करके स्मार्ट शहरों की पहल की पूरक बनेगी।

जेपी पंजाब वॉरियर्स ने हॉकी इंडिया लीग का ख़िताब जीता।

छह दिवसीय यात्रा पर भारत आए नेपाली पीएम केपी शर्मा ओली ने 9 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों देशों के बीच ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर और कई हाईवे बनाए जाएंगे। अगले 2 साल में भारत नेपाल को 80 मेगावाट बिजली देगा।

कलिहो पुल ने अरुणाचल प्रदेश के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल जे पी राजखोवा है।

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से किसानों की फसल का बीमा हो सकेगा।

गीतकार समीर अंजान का नाम सबसे अधिक गीत लिखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। उन्होंने अब तक 3524 से भी ज्यादा गाने लिखे हैं।

सचिन तेंदुलकर की ऑटोबायोग्राफी ‘प्लेइंग इन माई वे’ ने 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्र्स' में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब का रिकॉर्ड बनाया।

मूडीज ने भारत का आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2016-17 में 7.5% रहने का अनुमान व्यक्त किया।