Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

जापान की सकुरा मोरी ने आईटीटीएफ विश्व टूर इंडिया ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का महिला एकल का खिताब जीता।

वरिष्ठ पत्रकार राज चेंगप्पा को एक बार फिर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया।

राजनीतिक व्यंग फिल्म 'न्यूटन' ने 67वें बर्लिन फिल्म महोत्सव में 'इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट सिनेमाज' (सीआईसीएई) पुरस्कार जीता।

राम कमल मुखर्जी द्वारा लिखी गई 'हेमा मालिनी: बियोंड द ड्रीम गर्ल' नामक पुस्तक का अक्टूबर में विमोचन किया जाएगा।

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज आईसीजीएस आयुष का कोच्चि, केरल में जलावतरण किया गया।

भारतीय महिला टीम ने एशियाई रग्बी सैवंस ट्राफी में रजत पदक जीता। साउथ कोरिया ने भारत को हराया।

आगामी एक अप्रैल से दो लाख रुपये से अधिक के आभूषणों की खरीद पर 1% का स्रोत पर कर यानी टीसीएस देना होगा। मौजूदा सीमा 5 लाख रुपये है।

देश में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कार निर्माण हेतु टाटा मोटर्स ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ समझौता करने की घोषणा की।

इसरो ने भारत के सबसे बड़े देश में विकसित क्रायोजेनिक अपर स्टेज इंजन जीएसएलवी मार्क III का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

हिंदू विवाह विधेयक 2017, जो पाकिस्तान में हिंदू समुदाय का पहला निजी कानून है, उसको सीनेट द्वारा अपनाया गया।