Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

सरकार ने मोबाइल फोन और निजी कंप्यूटर के लिए 'म्कवाच' और 'संविद' नामक मुफ्त एंटी वायरस सॉफ्टवेयर की शुरुआत की।

भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोत आईएनएस विराट 6 मार्च को सेवा से डिकमीशन किया जाएगा।

हिंदी के प्रख्यात लेखक डॉ नामवर सिंह को साहित्य अकादेमी की फैलोशिप के लिए चुना गया।

ब्रिटेन में भारतीय मूल के वरिष्ठ सांसद वीरेंद्र शर्मा भारत-ब्रिटेन संबंधों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पहले 'डॉ सत्य पॉल मेमोरियल अवार्ड' से सम्मानित।

अर्थशास्त्र के लिए सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले केनेथ जे ऐरो का निधन।

भारती एयरटेल ने टेलीनोर इंडिया के कारोबार का 7,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की।

चीन और फ्रांस ने परमाणु ऊर्जा और विज्ञान के क्षेत्र में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के अनुसार भारत की वृद्धि दर 2016-17 में घटकर 6.6% रहने का अनुमान।

क्रेसिडा डिक लंदन की मेट्रोपोलिटन पुलिस की आयुक्त नियुक्त। वह स्कॉटलैंड यार्ड का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनी।

4 करोड़ से अधिक फॉलोअर के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किये गए नेताओं में शीर्ष पर।