Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

भारत ने 2016 में $46 अरब के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित किया।

भारत ने पुरुषों और महिलाओं की स्पर्धा में फाइनल में ईरान को हरा कर रोलबॉल विश्व कप 2017 जीता।

शिल्पा शेट्टी को सरकार की साफ-सफाई की पहल 'स्वच्छ भारत मिशन' की ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया।

हरियाणा सरकार ने सभी निजी स्कूलों को सौर प्रणाली स्थापित करना, अनिवार्य कर दिया।

28 फरवरी : नेशनल साइंस डे। इसी दिन सर सीवी रमन द्वारा 'रमन प्रभाव' की खोज के लिए 1986 से यह दिन मनाया जाता है।

रविचंद्रन अश्विन ने घरेलू टेस्ट श्रंखला में भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट ले कर कपिल देव को पीछे छोड़ा।

प्रख्यात मलयाली लेखक एम पी वीरेंद्र कुमार को भारतीय ज्ञानपीठ का 30वां मूर्तिदेवी पुरस्कार दिया जाएगा।

नौंवा ब्रिक्स सम्मेलन चीन के शियामेन शहर में आयोजित होगा।

टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी लि. ने एन चंद्रशेखरन को अपने निदेशक मंडल का चेयरमैन चुना।

जान जान डोमैन और नाओमी वान एस को अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने 2016 का क्रमशः श्रेष्ठ पुरूष और महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से सम्मानित किया।