Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

लता मंगेशकर को ब्रांड लौरेट द्वारा 'पौराणिक पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़ देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पहले स्थान पर।

प्रख्यात हिंदी विद्वान, साहित्यकार और नाटककार सुरेंद्र वर्मा उपन्यास ‘काटना शमी का वृक्ष : पद्म पंखुड़ी की धार से’ के लिए व्यास सम्मान 2016 के लिए चयनित।

संयुक्त अरब अमीरात 'मार्स 2117' योजना के अंतर्गत आने वाले 100 सालों में मंगल ग्रह पर पहली बार शहर का निर्माण करेगा।

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने ऑगेरे वायरलैस का अधिग्रहण पूरा किया।

'रॉ' के पूर्व प्रमुख राजिन्दर खन्ना राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप कनाडा में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त।

सरकार ने एसबीआई व इसके पांच सहयोगी बैंकों की विलय योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी।

अमेरिकी शोध संस्थान 'द हेरिटेज फाउंडेशन' की इंडेक्स ऑफ इकनॉमिक फ्रीडम के अनुसार, आर्थिक स्वतंत्रता के एक वाषिर्क सूचकांक में भारत 143वें स्थान पर रहा।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज वनडे में 5,500 रन पूरे करने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बनी। शीर्ष पर इंग्लैंड की कप्तान रहीं शेर्लोट एडवर्ड हैं।