Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

एक कनाडाई शिक्षक, मैगी मैकडोनेल ने दुबई में हुए ग्लोबल एजुकेशन एंड स्किल्स फ़ोरम में वार्षिक ग्लोबल टीचर प्राइज जीता।

हरदीप सिंह पुरी विदेश मंत्रालय के तहत काम करने वाले स्वायत्त थिंक टैंक, विकासशील देशों की अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के अध्यक्ष नियुक्त।

संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक 2016 के अनुसार, 188 देशों की सूची में भारत 131वें स्थान पर। नॉर्वे शीर्ष स्थान पर।

स्नैपडील ने अपने डिजिटल भुगतान मंच फ्रीचार्ज के लिए जेसन कोठारी को CEO नियुक्त किया।

पाकिस्तान की पहली महिला विदेश सचिव तहमीना जांजुआ ने कार्यभार संभाला।

पेप्सिको ने अपने स्पोर्ट्स ड्रिंक ब्रांड गैटोरेड के लिए पी वी सिंधू को ब्रांड एम्बैसडर बनाया।

रविचंद्रन अश्विन ने एक सत्र में सबसे अधिक विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज डेल स्टेन के रिकॉर्ड की बराबरी की।

रूस की एलीना वेसनीना ने इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

24 मार्च : विश्व क्षय रोग दिवस। यह दिन 1882 में टीबी बेसिलस की खोज करनेवाले डॉ. रॉबर्ट कोच के जन्म दिन 24 मार्च को मनाया जाता है।

पी वी सिंधु को टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्डस (टीओआईएसए) में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के सम्मान से नवाजा गया।