Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

आईडीबीआई बैंक ने महेश कुमार जैन को अपना नया MD एवं CEO नियुक्त किया।

आईसीसी ने अंकुर खन्ना को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया।

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2017 के अनुसार, नॉर्वे दुनिया का सबसे खुशहाल देश। 155 देशों में भारत का 122वां स्थान।

बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की सूची में शीर्ष पर।

आइडिया सेलुलर बोर्ड ने वोडाफोन इंडिया लि. और इसके पूर्ण स्वामित्व वाली वोडाफोन मोबाइल सर्विसेज के कंपनी के साथ विलय को मंजूरी दी।

जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले में भारत की सबसे लंबी सुरंग का परीक्षण पूरा हुआ।

भारत की विद्या पिल्लै ने विश्व महिला स्नूकर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।

रोजर फेडरर ने पांचवीं बार एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

भारत और ओमान का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अल-नगाह-द्वितिय 2017' हिमाचल प्रदेश के बाकलोह क्षेत्र में संपन्न।

भाजपा के नेता योगी आदित्यकनाथ ने उत्तसर प्रदेश के मुख्येमंत्री पद की शपथ ली।