Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

सौर मंडल में नौंवे ग्रह की उपस्थिति के संकेत मिले। इसे फिलहाल ‘प्लैनेट नाइन’ नाम दिया गया है। प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से हटाने के बाद सौर मंडल में आठ ग्रह ही शेष हैं।

अतुलेश जिंदल केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष नियुक्त किये गये। वो ए के जैन के स्थान लेंगे।

ट्रिपएडवाइजर के ‘ट्रेवलर्स च्वाइस अवार्ड फार होटल्स’ में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ होटल का खिताब मिला।

भारत सरकार का झेलम और तवी फ्लड रिकवरी परियोजना के लिए विश्व बैंक के साथ 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर का वित्तीय समझौता।

वर्ष 1880 से दर्ज किये जा रहे पृथ्वी के तापमान में वर्ष 2015 सबसे गर्म वर्ष।

वैज्ञानिकों ने अब तक की सबसे बड़ी प्राइम नंबर की खोज की। इस प्राइम नंबर का नाम 'एम74207281' दिया गया। इसमें 2.20 करोड़ से भी ज्यादा अंक हैं।

सुप्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना और पद्मभूषण से सम्मानित मृणालिनी साराभाई का अहमदाबाद में निधन।केरल में जन्मी मृणालिनी साराभाई ‘दर्पण एकेडमी’ की संस्थापक थीं।

चीन द्वारा प्रायोजित एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) ने भारत के दिनेश शर्मा को 12 सदस्यीय निदेशक मंडल में शामिल कर लिया। भारत बैंक के संस्थापक सदस्यों में से एक है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एमआरएफ टायर्स को अपना वैश्विक भागीदार घोषित किया। इसके तहत एक चार वर्षीय करार का समझौता हुआ।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता।