Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्री लार्सन 21वें क्रिटिक्स च्वाइस पुरस्कार से सम्मानित।

मच्छर जनित ज़ीका विषाणु अमेरिकी महाद्वीप से तेजी से फैल रहा है। इस विषाणु से माइक्रोसीफेली नामक बीमारी के जन्म की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।

विश्व के सबसे वृद्ध पुरुष यसुतारो कोएदे का मध्य जापान में निधन।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार भारत की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष (2015-16) में 7.3 फीसद रहने की उम्मीद।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से भारत के पांचवें नेवीगेशन उपग्रह आईआरएनएसएस1ई (इन्डियन रिजनल नेविगेशन सेटेलाईट सिस्टम) का पीएसएलवी सी-31, लॉन्च वेहिकल के माध्यम से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

सहारा फोर्स इंडिया अकैडमी के खिलाड़ी जेहान दारुवाला ने न्यूज़ीलैण्ड की प्रसिद्ध मोटरस्पोर्ट ट्रॉफी ‘लेडी विग्राम ट्रॉफी’ जीती।

भारत सरकार ने देश में दो राष्ट्री़य प्रौढ़ केन्द्र स्थापित करने की स्वीकृति दी। एक की स्थापना अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था्न (एम्स) नई दिल्ली में और दूसरे को मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई में स्थापित किया जाएगा।

राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) 2017 का नया आयुक्त नियुक्त किया गया।

शिपिंग मंत्रालय ने ‘परियोजना हरित बंदरगाह’ का शुभारंभ किया। जिससे देश भर में फैले प्रमुख बंदरगाह और ज्यादा स्वच्छ एवं हरियाली युक्त हो जायेंगे।

भारत के वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के सीजन-2016 के लिये संजीव गोयनका की राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स टीम का कप्तान चुना गया।