Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

वन्य जीव फिल्म निर्माता नरेश बेदी को वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारत ने चांदीपुर (ओडिशा) से जमीन से हवा में प्रहार करने वाली स्वदेश में विकसित आकाश मिसाइल का परीक्षण प्रक्षेपण किया।

उत्तर प्रदेश कैडर की महिला पुलिस अधिकारी अपर्णा कुमार अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय सिविल सेवक बनी।

भारत वर्ष 2015 में कुल 1.02 करोड़ टन चावल निर्यात के साथ दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक देश। इसके पहले इस स्थान पर थाईलैंड था जो अब दूसरे स्थान पर है।

आईसीसी द्वारा जारी रैंकिंग अनुसार भारत के रविचंद्रन अश्विन आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में आलराउंडरों की सूची में शीर्ष स्थान पर।

भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हेनरी तीफाग्ने को वर्ष 2016 के एमनेस्टी इंटरनेश्नल ह्यूमेन राइट अवार्ड के लिए चुना गया।

67वें गणतंत्र दिवस पर भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत के स्मारक का मुंबई में अनावरण।

अन्तरराष्ट्रीय संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने भ्रष्टाचार पर करप्शन परसेप्शन इंडेक्स-2015 जारी किया। इस रिपोर्ट के अनुसार, शामिल 168 देशों में भारत को 76वां स्थान। डेनमार्क पहले स्थान पर।

अभिनेत्री रेखा तीसरे यश चोपडा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने रेखा को सम्मानित किया।

राजस्थान ‘‘उदय’’ योजना के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला तीसरा राज्य बना। इससे पहले अन्य दो राज्य झारखंड और छत्तीसगढ़ समझौते ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।