Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

बांग्लादेश सबसे तेज़ी से टेस्ट शतक पूरा करने वाला देश बना।

साइकलिंग में दोहरे ओलंपिक पदक जीतने वाली खिलाड़ी जोआना रौसेल शैंड ने अंतरराष्ट्रीय खेलों से संन्यास की घोषणा की।

अमेरिकी सीनेट ने ट्रंप प्रशासन में स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित एक शीर्ष पद के लिए भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक सीमा वर्मा के नाम को मंजूरी दी।

भाजपा के नेता मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने रक्षा मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।

मुंबई में भारत की पहली वातानुकूलित रेल एम्बुलेंस का अनावरण किया गया।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति, पार्क गुन-हाई को संवैधानिक न्यायालय द्वारा पद से हटा दिया गया।

अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान डिएगो मैराडोना चीनी सुपर लीग के राजदूत बने।

आइसलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जिसने कंपनियों को यह साबित करने के लिए मजबूर किया की वे कर्मचारियों को लिंग, कामुकता या राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना समान वेतन दे।

बी पी कनुंगो आरबीआई में डिप्टी गवर्नर नियुक्त।