Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

इंडिया टुडे के पोल में विराट कोहली वर्ष 2016 में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।

विश्व का सबसे ऊँचा बीपैनजियांग पुल चीन में खोला गया जो दो दक्षिण पश्चिमी पर्वतीय प्रान्तों युन्नान और गुईज्हाओ को जोड़ता है।

सोरिन ग्रिंडीआन्यु (Sorin Grindeanu) रोमानिया के प्रधानमंत्री नियुक्त।

लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने थल सेना प्रमुख और एयर मार्शल बी. एस. धनोआ ने वायु सेना चीफ का पदभार संभाला।

प्रधानमंत्री ने आधार आधारित डिजिटल कैश लेन-देन के लिए मोबाइल एप भीम (भारत इंटरफेस फॉर मनी) लांच की।

दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज़्यादा 2,80,142 रु, जो राष्ट्रीय औसत (93,293 रु) से करीब तीन गुना अधिक।