Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

4 जनवरी : लुइ ब्रेल के जन्म दिवस पर विश्व ब्रेल दिवस मनाया गया।

भीम एप भारत की सर्वाधिक-लोकप्रिय और भारत में सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली फ्री एंड्राइड एप बनी।

3 जनवरी : सामाजिक कार्यकर्ता, कवि, देश की पहली महिला शिक्षक, सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन।

श्रद्धा थवाईत लघु कहानी 'हवा में फड़फड़ाती चिट्ठी' और घनश्याम कुमार देवांश कविता 'आकाश में देह' के लिए भारतीय ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार 2016 के लिए चुने गए।

भारत के सबसे बड़े एलएनजी आयातक पेट्रोनेट ने बांग्लादेश में एक $950 मिलियन एलएनजी परियोजना के लिए एमओयु साईन किया।

भारत ने स्वेदशी अंतरमहाद्वीपीय परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-IV का परीक्षण किया। यह 4,000 किलोमीटर की दूरी तक एक टन परमाणु बम ले जा सकती है।

न्यायाधीश मियाँ साकिब निसार ने पाकिस्तान के 25वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

एसबीआई ने मैजिकब्रिक्स.कॉम के साथ 'Seal the Deal' अभियान शुरू किया।

अर्चना निगम भारत सरकार की नई सीजीए (Controller General of Accounts) नियुक्त।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 9 लाख रुपए तक के होम लोन पर 4% की, 12 लाख रुपए तक के होम लोन पर 3% की कटौती।