Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

हॉलीवुड फिल्म निर्माता एवं विम्बलडन खिलाड़ी रहे अशोक अमृतराज भारत में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के लिए सद्भावना राजदूत नियुक्त।

सानिया मिर्जा और दार इवान डोडिग आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल फाइनल में अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबेल की जोड़ी से हार गये।

साल 2016 के लिए सीजन की फेवरेट 'ला ला लैंड' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (पीजीए) का डेरिल एफ जानुक अवॉर्ड जीता।

ओलंपिक रजत पदक विजेता पी. वी. सिंधु ने पहली बार सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्डल बैडमिंटन प्रतियोगिता का महिला सिंगल्स खिताब जीत लिया।

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने स्पेन के राफेल नडाल को हराकर अपना 18वां ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता।

सुजैन केफेल ने आस्ट्रेलिया के उच्च न्यायालय की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

अमित मिश्रा टी-20 में 200 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज़ बने। पहले भारतीय गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन हैं।

दुष्यंत चौटाला भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) के अध्यक्ष नियुक्त। चौटाला इस संस्था के सबसे युवा अध्यक्ष बने।

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हार्पर्स बाज़ार की '150 मोस्ट फैशनेबल वीमेन' सूची में शामिल।

डिजिटल भुगतान ऐप 'BHIM' (भारत इंटरफेस फॉर मनी) को आधार से जोड़ा गया, जिससे यूज़र्स आधार नंबर के ज़रिए पैसे का लेनदेन कर सकेंगे।