Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

एनी दिव्या भारत एवं विश्व में बोइंग 777 की सबसे कम उम्र की महिला कमांडर बनी।

चीनी इंटरनेट कंपनी टेंसेंट के अध्यक्ष मा हुआतेंग, अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को पछाड़ने के बाद, चीन के सबसे अमीर व्यक्ति बने।

10 अगस्त: विश्व जैव ईंधन दिवस। इस दिन हर वर्ष जैव ईंधन को प्रोत्साहित किया जाता है।

10 अगस्त: वर्ल्ड लायन डे।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जानेमाने लेखक और पत्रकार खुशवंत सिंह पर लिखी गई पुस्तक ‘खुशवंत सिंह: इन विजडम एंड इन जेस्ट’ का विमोचन किया।

भारतीय सेना ने एक नया मोबाइल ऐप 'हमराज़' विकसित किया जिसके माध्यम से सेवारत सैनिक अपनी तैनाती एवं पदोन्नति जैसे ब्यौरे हासिल कर सकते हैं।

डेल के वार्षिक महिला उद्यमी (डब्लूई) शहरों के सूचकांक में विश्व के शीर्ष 50 शहरों में बेंगलुरु 40वें स्थान पर रहा| न्यू यॉर्क शीर्ष स्थान पर।

वालमार्ट इंडिया ने देवेंद्र चावला को कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया।

भारत के रविंद्र जडेजा आईसीसी में आलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गये जबकि गेंदबाजों की सूची में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखा।

केन्या के ज्योफ्री किपकोरिर कीरूई ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरूष वर्ग की मैराथन जीती।