Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

भारतीय-कनाडाई उद्यमी राणा सरकार सैन फ्रांसिस्को में कनाडा के कॉन्सल जनरल के रूप में नियुक्त।

यूट्यूब को टक्कर देने के लिए फेसबुक ने ‘वॉच’ लांच किया, जो रचनाकारों और प्रकाशकों के लिए नए डिजायन का वीडियो प्लेटफार्म है।

देविंदर सिंह कांग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो फाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय बने।

कुष्ठ उन्मूलन के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली पाकिस्तान की ‘मदर टेरेसा’ के नाम से मशहूर जर्मन डॉक्टर रूथ फाउ का निधन।

महान धावक मिल्खा सिंह को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण पूर्वी एशिया क्षेत्र में फिटनेस संबंधी गतिविधियों के लिये सद्भावना दूत बनाया।

अमेजॉन ने देश में वर्चुअल कस्टमर सर्विस (वीसीएस) मॉडल शुरू करने की घोषणा की।

नोवो नॉर्डिस्क इंडिया ने अनिल कुंबले को चेंजिंग डायबिटीज ब्रांड ऐम्बेसेडर नियुक्त किया।

बॉलीवुड अभिनेता सीताराम पांचाल का निधन।

कतर ने भारत सहित 80 देशों के नागरिकों के लिए कतर में वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की।

भारतीय अमेरिकी दिलीप चौहान नासाउ काउंटी में अल्पसंख्यक मामलों के उपनियंत्रक नियुक्त।