Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

भारत वनडे और टेस्ट, दोनों में शीर्ष पर।

प्रोफेसर सी एन आर राव को materials research में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रतिष्ठित वॉन हिप्ल अवार्ड के लिए चुना गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले वह पहले एशियाई व्यक्ति बने।

दक्षिण कोरिया में 7वें एएसईएम आर्थिक मंत्रीयों की बैठक आयोजित की गयी। वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

27 सितम्बर : विश्व पर्यटन दिवस। इस की शुरुआत वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के द्वारा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में 'प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना-सौभाग्य' का शुभारंभ किया। 31 मार्च 2019 तक हर गांव, हर शहर के हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य।

देश की पहली स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस कलवरी नौसेना में शामिल।

बी सांबुमूर्ति एनपीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त।

भारत ने अजय बिसरिया को पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया।

फीफा महिला विश्व कप फ्रांस 2019 का आदर्श वाक्य ‘डेयर टू शाइन’ तय किया गया।

जनाह मुस्तफा को यूएनएचसीआर नैनसन रिफ्यूजी पुरस्कार प्रदान। मुस्तफा यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले नाइजीरियाई हैं।