Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुमार झा आईएमए (इंडियन मिलेट्री अकैडमी), देहरादून के नये कमांडेंट नियुक्त।

भारत और नेपाल ने नेपाल के पश्चिमी हिस्से में अपना संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण' शुरू किया।

रोहन कपूर और कूहू गर्ग जोड़ी ने हेलास ओपन अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन सीरीज का खिताब जीता।

8 सितम्बर : विश्व साक्षरता दिवस। इसे 1966 से मनाया जाता है।

मर्सीडीज के लुईस हैमिल्टन ने इटेलियन ग्रां प्री जीती।

निर्मला सीतारमण देश की पहली महिला पूर्णकालिक रक्षा मंत्री बनीं।

महेंद्र सिंह धोनी अंतराष्ट्रीय मैचों में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर बने। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के रिकॉड को तोड़ा।

विश्व के सबसे बड़े और शक्तिशाली एक्स-रे लेजर-यूरोपीय एक्स-रे फ्री इलेक्ट्रॉन लेजर (एक्सएफईएल) का जर्मनी के हैम्बर्ग में अनावरण किया गया।

बिल गेट्स स्पेनिश वस्त्र ब्रांड ज़ारा के सह-संस्थापक अमांसियो ओर्टेगा को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।

गोपाल सिंह को कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।