Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

हरियाणा के मेवात क्षेत्र का एक गांव अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम से अब 'ट्रंप सुलभ गांव' के रूप में जाना जाएगा।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कन्या सशक्तिकरण की पहल 'कन्याश्री प्रकल्पा' के लिए संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित।

टीसीएस को पीछे छोड़ रिलायंस इंडस्ट्रीज फिर मार्केट कैप के लिहाज से सबसे मूल्यवान कंपनी बनी।

नासा ने तमिलनाडु मे रहने वाले भारतीय किशोरों द्वारा विकसित 'कलामसैट' नाम के उपग्रह को लॉन्च किया।

दक्षिण अफ्रीका में भारतवंशी पूर्व स्वतंत्रता सेनानी, के मूनसामी का निधन।

ईपीएफओ ने हुडको से हाथ मिलाया। इससे ईपीएफओ के सदस्यों को पीएमएवाई के तहत सस्ते मकान खरीदने पर ऋण से संबंधित 2.67 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।

रिलायंस डिफेंस लि. ने वैमानिकी उपकरणों के उत्पादन के लिए फ्रांस के दाहेर एयरोस्पेस के साथ करार किया।

इसरो ने अपने पीएसएलवी से कार्टोसैट-2 श्रृंखला के एक उपग्रह और 30 नैनो उपग्रहों (29 विदेशी, एक भारतीय) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने बिहार के कार्यकारी राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

चीन ने अदृश्य पटरी पर चलने वाली विश्व की पहली पटरीरहित ट्रेन की शुरुआत की।