Help & Support   |   Register Now   |   Login Now     

20 अगस्त : राजीव गाँधी का जन्मदिन। सद्भाnवना दिवस।

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को हराकर स्पेनिश सुपर कप 2017 का ख़िताब जीता।

संजीव गुप्ता जनरल मोटर्स इंडिया के नए अध्यक्ष और MD नियुक्त।

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज ने राजेश राठी को कारोबार प्रमुख नियुक्त किया।

सोहेल महमूद ने भारत में पाकिस्तान के नए उच्चायुक्त के रूप में पदभार संभाला।

गायिका पिंक को वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड्स (वीएमए) 2017 में माइकल जैक्सन वीडियो वैनगार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

ला ला लैंड की अभिनेत्री एमा स्टोन फोर्ब्स मैगजीन की 2017 में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शीर्ष स्थान पर।

2020 तक दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का सबसे बड़ा 150 मेगावाट का एकल टॉवर सौर ताप विद्युत संयंत्र बनाया जाएगा।

इटली सुरक्षा मुद्दों पर जी-7 आंतरिक मंत्रियों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

द इकनॉमिस्ट की ग्लोबल लाइवेबिलिटी रिपोर्ट में मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) लगातार सातवें वर्ष दुनिया में रहने योग्य सबसे अच्छा शहर बना।